बिहार खेल विश्वविद्यालय, अधिनियम, 2021 यथा संशोधित, के नियम-42 (ग) में निहित प्रावधान के आलोक में खेल विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना सं0-1/खेल 1-65/24/14, दिनांक 20.01.2025 के माध्यम से बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के प्रथम कार्य परिषद् का गठन निम्नवत किया गया है:-
| 1. | कुलपति, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर | अध्यक्ष |
| 2. | कुलसचिव, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर | सदस्य सचिव |
| 3. | निदेशक, उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार | सदस्य |
| 4. | निदेशक/संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, बिहार | सदस्य |
| 5. | निदेशक/संयुक्त सचिव, खेल विभाग, बिहार | सदस्य |
| 6. | निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना | सदस्य |
| 7. | सहायक निदेशक, राज्य खेल अकादमी, राजगीर | सदस्य |
| 8. | डीन, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर | सदस्य |
| 9. | परीक्षा नियंत्रक, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर | सदस्य |